मीडिया व्यवसाय, करियर जागरूकता और रोजगार के अवसरों पर होगा विशेष मार्गदर्शन
अमरावती, २८ जून:
फिल्म और मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं, छात्रों और कलाकारों के लिए "बीइंग आर्टिस्ट अकैडमी ऑफ फिल्म एंड थिएटर आर्ट्स, अमरावती" द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन रविवार,२९ जून को अमरावती स्थित अकैडमी परिसर में किया जा रहा है। यह कार्यशाला "सिनेमा सिनेमा खेलताना" नाम से आयोजित की जा रही है।
यह आयोजन फिल्म, नाटक, वेब सीरीज, समाचार चैनल, डिजिटल मीडिया और विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान, व्यवसायिक समझ, करियर विकल्प, रोजगार के अवसर, फेलोशिप, स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता की जानकारी देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
अकादमी की निदेशक, श्रीमती स्नेहा वासनिक ने बताया कि यह कार्यशाला उन युवाओं के लिए खास तौर पर तैयार की गई है जो रचनात्मक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें दिशा और अवसरों की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इच्छुक प्रतिभागियों से २८ जून तक निःशुल्क पंजीकरण करने की अपील की गई है।
कार्यशाला में अकादमी के पूर्व छात्र और प्रसिद्ध सीरियल निर्देशक व अभिनेता योगेश डवरे (प्रचिती सद्गुरु श्री, गजाननाची, अबीर गुलाल) मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक तेजल दहानकर (तुला शिकवीन चांगलाच धडा, सुंदरा मनामध्ये भरली) सहित कई अनुभवी मीडिया पेशेवर और अकैडमी के पूर्व छात्र उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला में निम्नलिखित विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा: फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, मीडिया व्यवसाय मॉडल, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में करियर के अवसर – मीडिया हाउस, न्यूज चैनल, ओटीटी प्लेटफॉर्म, क्रिएटिव एजेंसियों में नौकरियां, फेलोशिप, स्कॉलरशिप और फंडिंग, मीडिया में उद्यमिता और फ्रीलांसिंग। कार्यशाला के दौरान लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी, जिसके बाद इंटरएक्टिव चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र होगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
अमरावती स्पंदन परिवार संस्था के अध्यक्ष पंकज धंदर ने कहा, “आज के युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध में मीडिया क्षेत्र को समझे बिना ही कदम रखते हैं। यह कार्यशाला इस भ्रम को दूर करने, सही मार्ग दिखाने और मीडिया को करियर, उद्योग व कला के रूप में समझने का प्रयास है।”
पंजीकरण हेतु २८ जून तक 9324363600 / 9518381132 पर संपर्क करें। कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है।
Post a Comment
0 Comments