Type Here to Get Search Results !

Gramin Uday Logo

Gramin Uday Logo

“मीडिया करियर अपॉर्च्युनिटी” एकदिवसीय कार्यशाला.






 बीइंग आर्टिस्ट अकैडमी ऑफ फिल्म एंड थिएटर आर्ट्स, अमरावती.

अमरावती :
अमरावती स्पंदन परिवार बहुउद्देशीय संस्था संचालित बीइंग आर्टिस्ट अकैडमी ऑफ फिल्म एंड थिएटर आर्ट्स, अमरावती में रविवार, दिनांक १४ सितम्बर २०२५ को “मीडिया करियर अपॉर्च्युनिटी” विषय पर एकदिवसीय निःशुल्क कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में मीडिया क्षेत्र और   फिल्म, नाटक, वेब सीरीज, न्यूज चैनल्स, सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में शासकीय एवं निजी नौकरी के अवसर, छात्रवृत्ति, फेलोशिप्स, साथ ही फिल्म प्रोडक्शन की प्रक्रिया, अभिनय, निर्देशन, एडिटिंग, आर्ट डायरेक्शन, मेकअप, विज्ञापन एवं पब्लिसिटी, वितरण व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चात्मक मार्गदर्शन किया जाएगा।

मीडिया क्षेत्र केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर रोजगार, व्यवसाय और उद्यमिता के लिए भी व्यापक अवसर प्रदान करता है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में सही करियर चुनना विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। रुचि, कौशल और अवसर का सही संगम करियर को सफल दिशा दे सकता है। इसी पृष्ठभूमि पर इस कार्यशाला में “सही करियर अवसर कैसे चुनें?”, “मीडिया क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के कौन से मार्ग उपलब्ध हैं?” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

संस्था के प्रविणसिंग तोवर ने कहा कि करियर चुनते समय विद्यार्थियों के लिए सही मार्गदर्शन लेना बेहद जरूरी है। मीडिया क्षेत्र में अपार अवसर उपलब्ध हैं, परंतु उनके बारे में सटीक और व्यवस्थित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों और कलाकारों को दिशा देने वाली साबित होगी।

इच्छुक प्रतिभागी शनिवार, दिनांक  १३ सितम्बर २०२५ तक संपर्क क्रमांक  ९५१८३८११३२ / ९३२४३६३६०० पर पंजीकरण कर कार्यशाला में सम्मिलित हो सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments