प्रगति की नई रफ़्तार: तकनीक और सुशासन - Gramin Uday

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here


Monday, April 6, 2026

प्रगति की नई रफ़्तार: तकनीक और सुशासन

न्यू इंडिया समाचार: विकसित भारत का संकल्प

 दि. ७ :-

प्रिय पाठकों,

जनता की शक्ति किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की सबसे बड़ी शक्ति होती है क्योंकि सरकार संविधान के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से संचालित होती है। लेकिन यदि नागरिकों के हित के लिए शुरू की गई कल्याणकारी परियोजनाएं समय पर साकार न हों, तो उसका सीधा असर पूरे राष्ट्र की प्रगति पर पड़ता है। एक समय था, जब परियोजनाएं शुरू तो होती थीं, लेकिन कई बार पूरी नहीं हो पाती थीं। संबंधित विभागों एवं अन्य हितधारकों के बीच समन्वय के अभाव में न तो समस्याओं का समाधान हो पाता था, और न ही उचित मॉनिटरिंग। इस कारण से न केवल विकास की गति मंद हो जाती थी, बल्कि परियोजनाओं की लागत भी बढ़ती जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए वर्तमान केंद्र सरकार ने मार्च 2015 में तकनीक पर आधारित एक ऐसे बहुआयामी मंच ‘प्रगति’ (प्रो-एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की पहल की जो बीते एक दशक की यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव का कारण बन गई है।

न्यू इंडिया समाचार (अंक 1-15 मार्च, 2026) की कवर स्टोरी का विषय ‘राष्ट्र की प्रगति: योजनाओं में गति’ है, जो भारत के विकसित बनने की यात्रा का साक्षी है।

साथ ही व्यक्तित्व की कड़ी में परमवीर चक्र से सम्मानित राइफल मैन श्री संजय कुमार और ‘भारत- अमेरिका आंतरिक व्यापार समझौता’ पर विशेष सामग्री को भी इस अंक में शामिल किया गया है। मुझे आशा है कि आपको यह अंक पसंद आएगा।

ई-न्यू इंडिया समाचार का नवीनतम अंक, हिन्दी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त 11 भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। इस अंक को आप आसानी से पढ़ सकते हैं।

शुभकामनाएं और आभार

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages