​दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में म.प्र. के पत्रकारों ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया


भरी हुंकार— "कलम चलेगी तो सिस्टम हिलेगा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो वरना होगा कुर्सी छोड़ो आंदोलन"*

स्वतंत्रता के चौथे स्तंभ के पहरेदारों ने शासन के नाम सौंपा ५ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, पूछा— लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आज लहूलुहान क्यों है?

​बड़वानी/सेंधवा। मध्य प्रदेश सुधीर बाथम(बेजोड) दिनांक १० नोव्हेंबर 

भारत के लोकतंत्र की कल्पना चार प्रमुख स्तंभों— विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता के रूप में की गई थी। किंतु आजादी के ७८ वर्ष बीत जाने के बाद भी जहां शुरुआती तीन स्तंभों के पास वेतन, पेंशन, बंगला, गाड़ी, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ 'पत्रकारिता' के हिस्से में आज भी सिर्फ लाठी-डंडे, पथराव, झूठी एफआईआर (FIR), माफियाओं की धमकियां और शासन-प्रशासन की बेरुखी ही आई है।

​ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार आज भी 300 से ४०० किलोमीटर मोटरसाइकिल चलाकर कवरेज करता है, दिन भर भूखा-प्यासा रहकर शासन-प्रशासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाता है, लेकिन शाम को मात्र ४०० रुपये की खबर के लिए भी तरस जाता है। उसे न तो वेतन मिलता है और न ही पेंशन। विडंबना यह है कि जब यही पत्रकार समाज के सामने सच्चाई उजागर करता है, तो उस पर जानलेवा हमले किए जाते हैं।

​इसी गंभीर विषय और दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में 'अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ भारत' एवं 'ऑल मीडिया फ्रेंड्स हेल्प ग्रुप सेंधवा' के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के पत्रकारों ने एक विशाल रैली निकालकर दिनांक 30 अक्टूबर २०२६ को कलेक्टर बड़वानी को शासन के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जायेंगा।

​जुलाई से अक्टूबर २०२६ : दिल्ली में पत्रकारों पर हमलों का काला अध्याय

​ज्ञापन में उल्लेखित घटनाएं केवल आरोप नहीं, बल्कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली जमीनी हकीकत हैं:

​टाइम्स नाउ के पत्रकार देव कोटक पर हमला (२१जुलाई २०२६, जंतर-मंतर): प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उन्हें "गोदी मीडिया" कहकर घेर लिया, लात-घूंसों से पिटाई की, कपड़े फाड़ दिए तथा उनका चश्मा और घड़ी छीन ली।

​एबीपी न्यूज की टीम पर पथराव (२०जुलाई २०२६, संसद मार्च): उपद्रवियों द्वारा कैमरे और ओबी वैन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया, जिसमें रिपोर्टर गंभीर रूप से घायल हुए।

​महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता: ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई तथा एक महिला पत्रकार को जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

​कनॉट प्लेस में कैमरामैन पर जानलेवा हमला: गुटों के आपसी टकराव व जवाबी हमले के दौरान अपने कर्तव्य पर तैनात एक कैमरामैन को बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर फोड़ दिया गया।

​पुलिस द्वारा अवैध हिरासत: अक्टूबर २०२६में वैध प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद कई पत्रकारों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और उनके कैमरे छीन लिए गए।

​महिला पत्रकार ऋचा पराशर का प्रकरण: दिनांक १६ अक्टूबर २०२६ की घटना को लेकर उन्होंने नई दिल्ली डीसीपी (DCP) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की है। यह मामला वर्तमान में विचाराधीन है, जिस पर संगठन निष्पक्ष जांच की मांग करता है।

​संवैधानिक अधिकारों का हनन:

उपरोक्त सभी घटनाएं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) (भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा) पर सीधा कुठाराघात हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी 'सकल पेपर्स बनाम भारत सरकार (१९६२)' और 'इंडियन एक्सप्रेस बनाम भारत सरकार (१९८५)' में स्पष्ट किया है कि प्रेस की स्वतंत्रता को बाधित करना असंवैधानिक है। वहीं 'पुट्टस्वामी केस (२०१७)' में निजता को मौलिक अधिकार माना गया है। इसके बावजूद आज देश में पत्रकारों की निजता और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं।

​पत्रकार संगठनों की ५ सूत्रीय प्रमुख एवं न्यायोचित मांगें:

​प्रेस की स्वतंत्रता एवं पत्रकारों के व्यापक हित में शासन-प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित ५ सूत्रीय मांगें रखी गई हैं:  

​मांग १ : कठोरतम वैधानिक एवं बुलडोजर कार्यवाही तथा विशेष सुरक्षा कानून —

नई दिल्ली में जंतर-मंतर धरना तथा संसद एवं सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट, छीना-झपटी करने और कवरेज में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध अतिशीघ्र कठोरतम वैधानिक कार्रवाई व गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर बुलडोजर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रत्येक जिले से लेकर ग्राम स्तर तक पत्रकारों के हित में बुलडोजर कार्यवाही के प्रावधान सहित विशेष सख्त सुरक्षा कानून व्यवस्था लागू की जाए।  

​मांग २ : डॉक्टर्स सुरक्षा कानून एवं महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा अधिनियम —

जिस प्रकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा अधिनियम लागू है तथा महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जिसने 'पत्रकार सुरक्षा अधिनियम २०१७' बनाया (जिसमें पत्रकार पर हमला संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है तथा 3 साल तक की सजा, ५०हजार रुपये जुर्माना और बिना वारंट गिरफ्तारी का प्रावधान है), ठीक उसी तर्ज पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त विधेयक पारित कर संपूर्ण भारत में 'सख्त विशेष पत्रकार सुरक्षा अधिनियम' अतिशीघ्र लागू किया जाए। मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वयं स्वीकार किया था कि राज्य में पत्रकार सुरक्षा समिति गठित नहीं हुई है, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कानून बनाने के वादे के बावजूद फाइल आज तक लंबित है। हमारी मांग है कि इस अधिनियम में पत्रकारों पर हमला व षड्यंत्र करने वालों पर बुलडोजर कार्यवाही का प्रावधान जोड़ा जाए तथा सभी थाना प्रभारियों को तत्काल आदेश जारी कर निर्देशित किया जाए कि पुलिस पत्रकारों को अपना दुश्मन नहीं, बल्कि मित्र एवं सहयोगी माने, क्योंकि यही पत्रकार मित्र पुलिस की साहसिक कार्यवाहियों के प्रचारक भी हैं। आप भी उन्हें सहयोगी माने। 

​मांग 3 : पत्रकार परिवार को आर्थिक सहायता, मेडिकल बीमा, शिक्षा, यात्रा एवं आवास में विशेष रियायत —

जब कोई पत्रकार कर्तव्य पथ पर शहीद होता है या गंभीर रूप से बीमार पड़ता है, तो उसका पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझता है। अतः केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारों को पूर्ण विशेष सुरक्षा तथा १०लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिजनों के लिए विशेष मेडिकल बीमा, बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति एवं विशेष कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं। इसके अतिरिक्त, रेलवे एवं बसों की यात्राओं में ५०% की विशेष रियायत दी जाए तथा पत्रकारों के आवास हेतु नवीन आवासीय कॉलोनियों के मध्य भाग के भूखंडों में विशेष रियायती दरों पर आरक्षित कोटा प्रदान किया जाए।  

​मांग ४ : शासकीय कर्मचारियों की तर्ज पर मासिक वेतन, पेंशन एवं विशेष आर्थिक पैकेज —

जिले से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यरत सभी पत्रकारों, क्षेत्रीय साप्ताहिक व पाक्षिक अखबारों के संपादकों एवं गरीब पेपर डिलेवरी बॉय (हॉकर्स) को शासकीय कर्मचारियों की तर्ज पर मासिक वेतन, ६० वर्ष की आयु के पश्चात 10,000 रुपये मासिक पेंशन एवं विशेष आर्थिक सहायता राशि पैकेज दिया जाए, ताकि शहरी व ग्रामीण पत्रकार, संपादक और डिलेवरी बॉय सम्मान के साथ अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें। जब हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पत्रकारों के लिए यह योजना शुरू हो चुकी है, तो मध्यप्रदेश सरकार पत्रकारों की अनदेखी कब तक करेगी?  

​मांग ५ : ग्राम स्तर तक अधिमान्यता का सरलीकरण एवं क्षेत्रीय साप्ताहिक , पाक्षिक अखबारों को डेढ़ से दो लाख रुपए तक आर्थिक ऑक्सीजन (विज्ञापन अनुदान) — दिया जायें।

जिले से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यरत सभी पत्रकारों, प्रतिनिधियों, संवाददाताओं तथा अपना संपूर्ण जीवन पत्रकारिता में समर्पित करने वाले वरिष्ठ सम्मानीय पत्रकारों को उनके प्रकाशित समाचारों , प्रतिनिधि , संवाददाता , प्रेस कार्ड एवं क्षेत्रीय अखबारों के प्रेस कार्ड को ही मुख्य आधार मापदंड मानकर 'अधिमान्य पत्रकार' की मान्यता प्रदान की जाए। इसके साथ ही, आज जहां बड़े चैनलों को करोड़ों के विज्ञापन मिलते हैं, वहीं गांव की आवाज बनने वाले तथा आर्थिक तंगी व डिजिटल दौर में दम तोड़ते क्षेत्रीय साप्ताहिक एवं पाक्षिक अखबारों को उबारने के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम 1.5 लाख से २ लाख रुपये का शासकीय विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं अन्य वित्तीय पोषण 'आर्थिक ऑक्सीजन' के रूप में सहायता राशि के तौर पर प्रदान किया जाए।  

​चेतावनी एवं आंदोलन की हुंकार:

​अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ भारत एवं ऑल मीडिया फ्रेंड्स हेल्प ग्रुप सेंधवा ने शासन को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि पत्रकारों की उपरोक्त ५ सूत्रीय न्यायोचित मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो शहर से लेकर ग्राम स्तर तक पूरे प्रदेश में "कुर्सी छोड़ो आंदोलन" चलाया जाएगा।

​सत्ताधीश यह भली-भांति समझ लें कि जब-जब कलम ने दहाड़ लगाई है, तब-तब बड़े-बड़े सिंहासनों को उखाड़ फेंका है। कलम चलेगी तो सिंहासन डोलेगा — अतः पत्रकारों की ५ सूत्रीय मांगें तत्काल पूरी करें, वरना कुर्सी छोड़ दें। "कलम चलेगी तो सिस्टम हिलेगा", यह सिर्फ हमारा नारा नहीं, बल्कि हमारा अटल वादा है। पत्रकार एकता जिंदाबाद! यह ज्ञापन  30 ऑक्टोबर को प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र जी मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय माहिती मंत्री , के नाम से बडवाणी कलेक्टर को दिया गया है| इस ज्ञापन देते वक्त केंद्रीय संपर्क प्रमुख श्री. मुजाद खान , श्री. सुधीर बाथम संपर्क प्रमुख (मध्यप्रदेश) और बडवानी जिल्हे के पत्रकार उपस्थित थे| 

أحدث أقدم

Designing

Gramin Uday

Technology

Gramin Uday